Wednesday 13 September 2023

हिन्दी दिवस

हिन्दी 

भाषा हमारी हिन्दी , 
परिभाषा हमारी हिन्दी । 

मन की बात हमारी हिन्दी , 
शब्दों की जज्बात हमारी हिन्दी । 

मां की आँचल हमारी हिन्दी , 
पिता का रौब हमारी हिन्दी । 

संस्कार हमारी हिन्दी , 
संस्कृति हमारी हिन्दी । 

बच्चों की लाड़ हमारी हिन्दी , 
बच्चों की दुलार हमारी हिन्दी । 

पहचान हमारी हिन्दी , 
मेहमान हमारी हिन्दी । 

अरमान हमारी हिन्दी , 
सभ्यता हमारी हिन्दी । 

सुबह की अजान हमारी हिन्दी , 
शाम की झनकार हमारी हिन्दी । 

चिडि़यो की चहचहाहट हमारी हिन्दी , 
नदियों की बहती धारा हमारी हिन्दी । 

फूलों की खुशबू हमारी हिन्दी , 
मंदिर की घंटी हमारी हिन्दी । 

चंदन की खुशबू हमारी हिन्दी , 
माथे की बिंदियाँ हमारी हिन्दी । 

हम हिन्दी , हमारी भाषा हिन्दी , 
सारे राष्ट्र की अभिलाषा हिन्दी । । 

रुचि श्रीवास्तव 
शिक्षिका एनबीआईएस