Sunday 13 August 2023

हमारा तिरंगा

तिरंगा हमारा

तिरंगा है शान का , 
हमारे देश की पहचान का । 

आसमान में जो लहराता  , 
प्रेम असीम है बरसाता  । 

आजादी की ये निशानी है  , 
बात यही सब जानी है । 

बलिदानों की कहानी है  , 
अखंड राष्ट्र की जवानी है । 

तीन रंगों का प्यारा है  , 
सबको यही समझाया है । 

सबसे ऊपर केसरिया  , 
साहस , शक्ति को दर्शाया । 

बीच में दुधिया रंग है सफेद  , 
शांति और सच्चाई कहते अनेक । 

सबसे नीचे हरा है रंग  , 
धरती की शुभता के संग । 

मध्य में दिखे जो अशोक चक्र  , 
निरंतरता ये दर्शाये तब । 

चौबीस तीलियाँ बतलाये  , 
विकास , प्रगति सब दिखलाये  । 

ऊँचा रहे तिरंगा हमारा , 
शान से लहराये तिरंगा प्यारा । 

जय हिन्द
रुचि श्रीवास्तव 
शिक्षिका 
एनबीआईएस