Friday, 17 January 2025

वक्त

वक्त 

दो तो किसी को वक्त दो
लो तो किसी का वक्त लो
ये वक्त ही है
जो अपना पराया समझाता है
ये वक्त ही है 
जो सही गलत बतलाता है
ये वक्त ही है
जो उम्मीद जगाता है
और उम्मीद खत्म करता है
वक्त वक्त की बात है
जो साथ तो है पर साथ नहीं 
वक्त दिखलाता है
भरोसा जताता है
भरोसा मिटाता है
किसी के आँखों मे आँसू बनकर
तो किसी के आँखों में ख्वाब बनकर
टूटना और टूटकर बिखर जाना
टूटना और टूटकर जुड़ जाना
सब वक्त का ही खेल है
वक्त आता सभी का जरुर है
कभी जल्दी कभी देर है
पर वक्त आयेगा जरुर 
कुछ को समझाने
कुछ का समझने
और वो भी वक्त पर
क्योंकि ये वक्त है 

। । रुचि  । ।

No comments:

Post a Comment