Saturday, 7 November 2026
न जाने क्यों
Wednesday, 17 June 2026
सफर
Thursday, 30 April 2026
बुद्ध पूर्णिमा विशेष
बुद्ध पूर्णिमा विशेष
बैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का अति पावन दिन , जिस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ। न केवल जन्म अपितु बैशाख पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई और साथ ही शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के ही दिन भगवान गौतम बुद्ध ने इस नश्वर संसार से अपने शरीर का त्याग कर महापरिनिर्वाण की ओर गए।
यह एक संयोग ही है, ऐसे महानुभाव के जीवन का, जिन्होंने सत्य, अहिंसा , शांति का संदेश संपूर्ण विश्व को दिये। गौतम बुद्ध की जीवनी से सभी परिचित हैं। गौतम बुद्ध का जन्म शाक्य वंश के राजा शुद्धोधन व रानी माया देवी के यहां लगभग 563 ईशा पूर्व में लूंबनी नेपाल में हुआ। बचपन में इनका नाम सिद्धार्थ था। 16 वर्ष की आयु में इनका विवाह यशोधरा से हुआ । जीवन के उतार चढ़ाव, दुःख को महसूस करते हुए 29 वर्ष की आयु में इन्होंने अपना गृह त्याग कर सत्य की खोज के लिए निकल पड़े। 35 वर्ष की आयु में बोधगया बिहार में निरंजना नदी के तट पर, बोधि वृक्ष के नीचे वैशाख पूर्णिमा को ज्ञान प्राप्त हुआ, जिसके बाद वे 'बुद्ध' कहलाए। वाराणसी के पास सारनाथ में अपने पांच शिष्यों को इन्होंने पहला उपदेश दिया , जिसे 'धम्मचक्कपवत्तन' (धर्मचक्रप्रवर्तन) कहा जाता है। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की आयु में 483 ईसा पूर्व कुशीनगर उत्तर प्रदेश में हुआ।
बौद्ध धर्म के मुख्य सिद्धांत
चार आर्य सत्य , अष्टांगिक मार्ग , मध्यम मार्ग , आत्म दीपो भवः । गौतम बुद्ध ने लोगों को शांति, प्रेम और प्रेम-सद्भाव से जीने का संदेश दिया। गौतम बुद्ध कर्म ने महत्व को समझाया है। मनुष्य सदैव अपने किए गए कर्म का स्वयं जिम्मेदार हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों, पुराणों के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। माना जाता है कि उन्होंने करुणा, अहिंसा और वेदों के सही ज्ञान का प्रचार करने के लिए यह अवतार लिया था। हालांकि बौद्ध धर्म में बुद्ध को विष्णु का अवतार नहीं माना जाता है, लेकिन हिंदू परंपरा में उन्हें एक अत्यंत शांत और करुणामय रूप में पूजा जाता है।
महामंत्र
बुद्ध शरणं गच्छामि
धम्मं शरणं गच्छामि
संघं शरणं गच्छामि
यह महामंत्र , त्रिरत्न (बुद्ध, धम्म, संघ) में विश्वास प्रकट करता है। इसका जाप करने से जीवन में शांति आती है, मानसिक तनाव कम होता है, और यह आध्यात्मिक जागृति में मदद करता है। तो आइए इस शुभ दिन भगवान गौतम बुद्ध को नमन कर , उनके आदर्शों को अपने जीवन में संकल्पित करें।
रुचि श्रीवास्तव
शिक्षिका
एनबीआईएस , बोरी