Wednesday, 17 June 2026

सफर

सफर

कुछ धूंधली यादों का सफर
न चाहते हुए भी 
हमने जीया उसे बार-बार 
हर रोज चाहा
भूल जायें वो पल
पर न जानें 
किस्मत को क्या था मतलब 
फिर लौट आती
वही तन्हाई और वही पल
जिसे भूलना चाहा था 
ये मन हरदम
एक कशिश थी 
उस जज्बाती लम्हों की
रोक न पाए खुद को
उस पल को समझने हम
नाउम्मीदी की वो दीवार 
दिख रहे जिसमें मेरे सपने 
और जज़्बात आर - पार
दफ्न हों गई वो ख्वाहिशें 
जिसे संवारते थे हम दिन रात
ना कोई उम्मीद बचा
न अब कोई जज़्बात 
खत्म हुई शायद 
वो धूंधली सी याद 

रुचि श्रीवास्तव 

No comments:

Post a Comment