खूब पसीना बहाता
इस दो जून की
रोटी के लिए
कुछ का नसीब ही
कुछ और होता है
चिलचिलाती धूप में
काम करता है
पर मिले न उसे
ये दो जून की रोटी
कुछ और भी होते है
सिर्फ माल ही बटोरते है
ठाठ से रहते है
फिर चाव से वो खाते है
ये दो जून की रोटी
जिसे मिले पाक पकवान
कदर से है वो अनजान
रुखी सूखी ही सही
मुस्करा कर हम खाते है
ये दो जून की रोटी
उम्मीद है सफल होने की
परिश्रम को पाने की
ज्यादा की कुछ ख्वाहिश नहीं
बस मिल जाये
ये दो जून की रोटी
भूख से बडा़ न
कोई गुरु मिला
इन्हीं संघर्षों की
कहानी को गढ़ता
No comments:
Post a Comment