Thursday 12 May 2022

मां

मां 

एक शब्द 
s पूरी 
सृष्टि समाहित हैं 

क्या उपहार दे
जिसने हमें गढा है

क्या दुआएं दे
जिसकी दुआओं में 
हमारे लिये सिर्फ 
खुशियां हैं 

क्या कहूं 
जो सिर्फ हमारी
सुनती हैं 

अपने  बच्चे के लिये 
सारा जीवन समर्पित 
कर देतीं हैं मां 

दिन रात एक 
कर देतीं हैं मां 

बच्चे के खुशी में 
खुश हो जातीं 
दुख में 
दुखी हो जाती

मां सिर्फ मां हैं 
और कुछ नहीं 

वो हमारे पास
रहें या न रहें 
उनका आशीष
हमेशा हमारे
साथ रहता हैं ।।

                             ।। रुचि ।।

No comments:

Post a Comment