Tuesday 12 July 2022

गुरु

🙏🏻  गुरु पूर्णिमा 🙏🏻
             
ज्ञान दे वो गुरु 
पहचान दे वो गुरु 

जीवन के राह में 
संस्कार दे वो गुरु

मुश्किल की दीवार को
ढाह दे वो गुरु 

अटके मझदार को
पतवार दे वो गुरु 

नौका को तट पर
ठहराव दे वो गुरु 

आती हुई परेशानियों को
जान ले वो गुरु 

मुश्किलो को देख कर
संभाल ले वो गुरु 

भटके हुए मुसाफिर को
सही दिशा दे वो गुरु 

गलतियों को जान कर
सबक जताये वो गुरु

छोड़कर अपने यशगान जो
दूसरों को आगे बढा़ये वो गुरु 

पैरों की धूलि को
माथे पर लगाये वो गुरु 

फूलों के गुच्छों में 
चंदन सी महक दे वो गुरु 

खुद दीपक  बन जलकर 
रोशनी दे वो गुरु 

नमन है ऐसे गुरुओं का
जिनका सानिध्य हमने पाया

💐 गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 💐

रुचि

No comments:

Post a Comment